फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोहत्या के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

गोहत्या के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 30 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोहत्या के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार
गोहत्या के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर की एकता कालोनी स्थित मकान में गोहत्या कर मांस बेचने का अवैध धंधा किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारकर गोहत्या के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने करीब दो क्विंटल मांस के अलावा एक जिंदा गोवंश, छुरियां और अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने रविवार रात एकता कालोनी में गोहत्या की सूचना पर छापा मारा। छापे के दौरान भगदड़ मच गई। मकान में पहुंचने पर वहां मौजूद पुरुष फरार हो गए। मौके से चार गोवंश के अवशेष, बांधकर रखा गया एक जिंदा गोवंश, लगभग दो क्विंटल मांस और गोहत्या में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि गोहत्या के आरोप में तबस्सुम पत्नी शाह आलम, जाहिमा पत्नी कुर्बान तथा रहीसा पत्नी मुनफैद निवासी एकता कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से पांच आरोपी फरार हो गए। उनके खिलाफ गोहत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed