फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकुड़ एवं गंगोह में लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार

नकुड़ एवं गंगोह में लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ एवं गंगोह में लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। गंगोह एवं नकुड़ पुलिस ने लूट एवं डकैती के आरोप में अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार कर पांच घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, हथियार एवं लूटी गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को गंगोह, नकुड़ एवं सर्विलांस टीम को गंगोह-नकुड़ रोड पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले कुछ लोगों के होने की सूचना मिली। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने नुकड़- गंगोह रोड से घेराबंदी कर छह लोगों को दबोच लिया। जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच तमंचे, कारतूस, एक चाकू, लूटी गई एवं लूट में प्रयोग की गईं दो बाइक, लूटे गए चार मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उमेर, सूफियान, सावेज उर्फ सरकारी, महताब, अकरम तथा नावेद निवासी ग्राम कोठड़ा बताया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ग्रुप बनाकर अलग-अलग जगहों पर लूट, डकैती की कई वारदातें की हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इन घटनाओं का किया खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने तमंचे से आतंकित कर 12 अगस्त को मोहसिन निवासी बिस्सा लेहड़ा से पांच हजार रुपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड व एक मोबाइल फोन, 20 अक्तूबर को अजब सैनी निवासी ग्राम कुंदनगढ़ मजरा इस्लामनगर से बाइक, मोबाइल फोन, 1500 रुपये एवं आधार कार्ड, 13 अक्तूबर को मनोज निवासी जाफरपुर थानाभवन जिला शामली से मोबाइल फोन, नौ अक्तूबर को मोहित कुमार निवासी ग्राम अध्याना से मोबाइल फोन एवं 200 रुपये, 17 अक्तूबर को ऋषिपाल निवासी ग्राम चाऊ से मोबाइल फोन एवं 360 रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed