{"_id":"5baa836e867a557ff07075e5","slug":"61537901422-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर-ए-तैयबा ने दी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लश्कर-ए-तैयबा ने दी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंबाला रेलवे स्टेशन डायरेक्टर को पत्र भेजकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन और शाकंभरी देवी मंदिर सहित यूपी, हरियाणा के कई स्टेशन एवं मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। रेलवे अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर नियमित चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
अंबाला रेलवे स्टेशन डायरेक्टर को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर मौलवी अंबु बुखारी किश्तवाड़ (जम्मू कश्मीर) के नाम से पत्र भेजा गया है। पत्र में करांची पाकिस्तान भी लिखा हुआ है। जिससे रेलवे अधिकारियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप है। हाथ से लिखे गए इस पत्र में 20 अक्टूबर को सहारनपुर रेलवे स्टेशन के साथ अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन, जगाधरी, रोहतक, रेवाड़ी, पानीपत, कुुरुक्षेत्र, सिरसा, जाखल तथा हिसार सहित हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यही नहीं पत्र में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मिलिट्री कैंपों, रेलवे पुलों को निशाना बनाने के बारे में लिखा गया है। पत्र में 10 नवंबर को धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की धमकी दी गई है। जिसमें कुरुक्षेत्र के प्रमुख मंदिर, यमुना नगर, करनाल के मंदिर के साथ सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर को भी बम से उड़ाने का जिक्र किया गया है।
हरियाणा और यूपी को खून से रंग देंगे
रेलवे अधिकारी को मिले पत्र में लिखा है कि इस बार हरियाणा और यूपी को खून से रंग देंगे। यह भी लिखा है कि हिंदू और सिखों के सताए मुसलमान भाइयों के जुल्म का बदला लेंगे। हमारे जेहादियों की कसम हम बहुत जल्द यानि 20 अक्तूबर को ही स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे।
विज्ञापन
रेलवे रजिस्टर के पेज पर ही लिखा गया है पत्र
लश्कर-ए-तैयबा के नाम से जो पत्र भेजा गया है, उस पत्र को रेलवे के ही किसी रजिस्टर से निकाला गया है। इस कागज पर बना हुआ चिह्न रेलवे का बताया जा रहा है। यह कागज किस रजिस्टर का है और कहां से प्राप्त हुआ है, अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
पांच महीने पहले भी भेजा गया था पत्र
लश्कर-ए-तैयबा की ओर से जून में भी एक पत्र सहारनपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देते हुए भेजा गया था। जिसमें न सिर्फ सहारनपुर बल्कि हापुड़, मथुरा समेत कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई और फिर कोई घटना घटित नहीं हुई।
अंबाला स्टेशन डायरेक्टर को मिला है पत्र
आरपीएफ सहारनपुर प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि अंबाला रेलवे स्टेशन डायरेक्टर को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र की जांच कराई जा रही है। अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग शुरू करा दी गई है। यह चेकिंग लगातार चलती रहेगी।