{"_id":"5ae37e064f1c1b76098b6c62","slug":"61524858374-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा कराकर लौट रहे मौलवी को घायल कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमाज अदा कराकर लौट रहे मौलवी को घायल कर लूटा
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नमाज पढ़वाकर कर लौट रहे मौलवी के साथ लूटपाट
सरसावा। जुमे की नमाज पढ़वाकर घर लौट रहे ग्राम जगेता नजीब की मस्जिद के पेश इमाम को पल्सर बाइक सवार चार लोगों ने धारदार हथियारों से घायल कर लूट लिया। ग्रामीणों ने घायल इमाम को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चिलकाना के ग्राम कातला निवासी मौलवी इकरार गांव की मस्जिद के पेश इमाम हैं। शुक्रवार को मौलवी इकरार ने गांव की मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कराई तथा दोपहर में करीब ढाई बजे अपने गांव लौट गए। ग्राम जगेता नजीब के प्रधान नाजिम ने बताया कि मौलवी गांव से बाहर निकलकर ग्राम बिड़वी के समीप पहुंचे, तभी वहां पहले से खड़े पल्सर सवार चार लोगों ने रोक लिया। मौलवी के रुकते ही पल्सर सवारों ने मारपीट करते हुए उनकी जेब में रखे 31 हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिया। इसी बीच लुटेरों से बचकर मौलवी ने अपनी बाइक वापस जगेता की ओर दौड़ा दी तो लुटेरों ने पीछे से वार कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया।
खून से लथपथ मौलवी किसी प्रकार जगेता लौटे तथा सारा वाकया बयां किया और फिर बेहोश हो गए। प्रधान ने बताया कि उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान नाजिम ने बताया कि उन्होंने सारे मामले की जानकारी सरसावा पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।