फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुफियान हत्याकांड में पुलिस को मिला सुराग, जल्द होगा खुलासा

सुफियान हत्याकांड में पुलिस को मिला सुराग, जल्द होगा खुलासा

Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुफियान हत्याकांड में पुलिस को मिला सुराग, जल्द होगा खुलासा
सुफियान हत्याकांड में पुलिस को मिला सुराग, जल्द होगा खुलासा
विज्ञापन

देवबंद। पेट्रोल पंप मैनेजर सुफियान हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस एक या दो दिन में इसका खुलासा कर देगी। सूत्र बताते हैं कि हत्याकांड में क्षेत्र का एक बदमाश शामिल है। उसकी मदद से एक कुख्यात अपराधी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

गत 19 मार्च को देवबंद-भायला मार्ग स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी मैनेजर सुफियान रात के समय सेल्समैन मनोज के साथ बाइक पर घर जाने के लिए निकला था। जब वह पंप से कुछ दूरी पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए सुफियान से सवा लाख रुपये लूट लिए थे। फायरिंग में दो गोली सुफियान को लगी। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस हत्याकांड में पांच बदमाश शामिल थे। जिसमें एक बदमाश क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। उसी की मदद से एक कुख्यात अपराधी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सुफियान की हत्या कर उससे लूट की थी। रविवार को कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में आठ उपनिरीक्षकों समेत करीब 15 पुलिसकर्मियों की टीम बदमाशों की धर पकड़ के लिए निकली हुई है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि एक या दो दिन के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed