फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फसल काटने के विरोध में दो घायल

फसल काटने के विरोध में दो घायल

Tue, 13 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
फसल काटने के विरोध में दो घायल
रामूपुर में फसल काटने के विरोध में मारपीट, महिला समेत दो घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रामूपुर गांव में फसल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
रामूपुर निवासी जगत सिंह की पत्नी सुमन ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही नेत्रपाल, ध्यान सिंह, मनोज और अर्जुन पर उसके खेत में खड़ी जवई की फसल काटने का आरोप लगाया है। सुमन के मुताबिक जब फसल काटने का विरोध किया गया तो लाठी-डंडों से मारपीट की गई। वहीं, नेत्रपाल पक्ष ने जगत सिंह पक्ष पर भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सुमन की शिकायत पर नेत्रपाल, उसके पुत्र अर्जुन व ध्यान सिंह तथा मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संग्रह अमीनों की बेमियादी हड़ताल स्थगित
देवबंद। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने बेमियादी हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठन के तहसील अध्यक्ष आदेश शर्मा और मंत्री हेमंत जोशी ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार बेमियादी हड़ताल चल रही थी। उन्होंने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा की अध्यक्षता में राजस्व परिषद के शीर्ष अधिकारियों और संघ पदाधिकारियों के मध्य बैठक में बेमियादी हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed