फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धोखे से धन हड़पने के आरोपी पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठी रही रेणु

धोखे से धन हड़पने के आरोपी पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठी रही रेणु

Mon, 08 Jan 2018 11:43 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
धोखे से धन हड़पने के आरोपी पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठी रही रेणु
सहारनपुर। आवास दिलाने एवं पौधे लगवाकर लाभ कमाने का लालच देकर 9.43 लाख रुपये हड़पने के आरोपी चिकित्सक एवं महिला कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग को लेकर देवेंद्र नगर निवासी रेणु धीमान धरने पर बैठी रही।
विज्ञापन

देवेंद्र नगर निवासी रेणु धीमान ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 5 मई से हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना दे रही है। रेणु धीमान का आरोप है कि ग्राम चकहरेटी निवासी एक चिकित्सक एवं साकेत कालोनी हकीकत नगर निवासी एक महिला कांस्टेबल ने उससे अपनी एक संस्था से जोड़ने एवं अपनी भूमि पर पौधे लगवाकर लाभ लेने का लालच दिया था। जिस पर उसने 81 लोगों को अपने साथ जोड़कर 4 लाख 20 हजार रुपये एकत्रित कर आरोपी को दे दिए। इसके अलावा उसे मकान दिलाने का लालच देकर 5 लाख 23 हजार रुपये लिए। कुल 9 लाख 43 हजार रुपये लेकर उसे मकान से बाहर जबरन निकाल दिया और सामान भी फेंक दिया। उसके पैसे हड़प लिए। महिला कांस्टेबल अपने पुत्र के साथ आकर उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उसे ही झूठा बताया जा रहा है। इस मामले में रेणु धीमान ने राज्य महिला आयोग को पत्र भेजकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। अखिल भारतीय अन्याय विरोधी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा ने भी महिला कांस्टेबल पर उसे झूठे केस में फंसाने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed