फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बजरंग दल के कार्यकर्ता ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

बजरंग दल के कार्यकर्ता ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ता ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सहारनपुर। मोहल्ला शत्रुघ्नपुरी कैलाशपुर निवासी अभिषेक पंडित ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभिषेक पंडित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस लाइन पहुंचे और एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। अभिषेक ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति बुधवार को लगभग 2.30 बजे उसके घर पहुंचा। उस समय वह नोएडा में काम करने के लिए गया था। आरोपी जबरन उसके घर में घुस गया और गालियां देने लगा। वह बार-बार उसको जान से मारने की धमकी देता रहा। उस समय घर में सिर्फ उसकी मां और उसकी बड़ी बहन मौजूद थी। गागलहेड़ी थाना में उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को सुबह फिर आरोपी कुछ युवकों के साथ लाठी डंडे लेकर उसके घर पहुंच गया और घर का गेट पीटने लगा। जिसकी सूचना फिर गागलहेड़ी थाना पर दी गई। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अभिषेक ने आरोप लगाया कि आरोपी पर गागलहेड़ी थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी मुकीम काला गैंग का सदस्य बनाकर लोगों में दहशत फैलाता रहा है। इस मामले में अभिषेक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अभिषेक के साथ एसपी सिटी को ज्ञापन देने वालों में पारस हिंदू, अभिषेक पहासू, राहुल शर्मा, कपिल, ललित शर्मा, अक्षय धनगर, वासु चौहान, रितिन सिरोही, आशीष कुमार, नितीश, सोनू सैनी, कर्तव्य राजपूत, नितिन शरद, दीपक पंडित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed