फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हत्या कर नाले में फेंका गया शव हबीबगढ़ की सुहेला का था

हत्या कर नाले में फेंका गया शव हबीबगढ़ की सुहेला का था

Thu, 28 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर नाले में फेंका गया शव हबीबगढ़ की सुहेला का था
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव छजपुरा के निकट नाले से दो दिन पूर्व मिला महिला का शव हबीबगढ़ की सुहेला का निकला। सुहेला कई दिन से अपने घर से लापता थी। सुहेला की गला घोंटकर हत्या की गई थी और शव को नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस सुहेला के हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के छजपुरा गांव के निकट सत्संग भवन के पीछे स्थित गंदे नाले में रविवार की सुबह करीब 35 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। उस समय महिला की शनाख्त नहीं हो सकी थी। समाचार पत्रों में महिला का शव मिलने की सूचना पर बुधवार को कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगढ़ के लोग पहुंचे और महिला की पहचान सुहेला पत्नी शहजाद निवासी हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर के रूप में की है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सुहेला कई दिन से लापता थी और समाचार पत्रों के जरिए उन्हें जनकपुरी थाना क्षेत्र में महिला का शव नाले से बरामद होने की जानकारी हुई तो वह शनाख्त करने आए। परिजनों ने सुहेला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। शीघ्र ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed