{"_id":"5a2c2c6c4f1c1b8b688b7958","slug":"61512844396-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर महिला ने युवक को सरेआम पीटा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर महिला ने युवक को सरेआम पीटा, पुलिस को सौंपा
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला ब्रह्मपुरी के एक युवक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए महिला एवं उसकी पुत्री ने लोगों के साथ मिलकर युवक की धुनाई कर डाली और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के परिजनों ने पीटने वाली महिला पर रंजिशन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी मेरठ में तैनात एक सिपाही की पत्नी अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी। पेपर मिल रोड पर उसके ही पड़ोस में रहने वाला युवक टेंपो लेकर जा रहा था। महिला का आरोप है कि उसे देखते ही युवक ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जिस पर महिला ने टेंपो चालक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। उसके साथ कुछ अन्य युवक भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जैसे ही युवक के परिजनों को पड़ोसी महिलाओं द्वारा मारपीट की सूचना मिली तो आरोपी युवक के परिजन सदर कोतवाली पहुंच गए। युवक के परिजनों ने महिला पर रंजिशन उनके बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिपाही होने के चलते पूरे मोहल्ले के लोगों को डराने, धमकाने का काम करते हैं। सिपाही की कार हर समय सड़क पर खड़ी रहती है, लेकिन उनका बेटा सिर्फ रात में टेंपो सड़क पर खड़ा करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उस पर गलत आरोप लगाए जाते हैं। दो साल पहले भी उसके बेटे पर चोरी का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था। आरोपी सिपाही उन्हें मोहल्ले से भगाना चाहता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। लोगों द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।