{"_id":"6aece403aa738a6a680d4b0e","slug":"two-accused-who-supplied-weapons-to-the-miscreants-involved-in-an-encounter-have-been-placed-on-remand-a-pistol-has-been-recovered-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143431-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मुठभेड़ के बदमाशों को हथियार पहुंचाने वाले दो आरोपी रिमांड पर, पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मुठभेड़ के बदमाशों को हथियार पहुंचाने वाले दो आरोपी रिमांड पर, पिस्तौल बरामद
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के मामले में क्राइम ब्रांच ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो आरोपियों से पूछताछ की। इनमें पिंजौर निवासी पियूष पिपलानी, जो सोनू नॉल्टा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, और मोहाली के बलौंगी निवासी रविंद्र सिंह शामिल हैं।
पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ जेल से पंचकूला लेकर आई थी। रिमांड के दौरान उनकी निशानदेही पर सुखोमाजरी बाईपास के पास गड्ढे में छिपाकर रखे गए पिस्तौल बरामद किए गए। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने हथियार किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से वहां छिपवाए थे।
गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए थे। जांच में पियूष और रविंद्र की हथियार सप्लाई में भूमिका सामने आई थी। बुधवार को रिमांड खत्म होने पर दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। संवाद