फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, एक करोड़ रुपये मांगे

रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, एक करोड़ रुपये मांगे

Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, एक करोड़ रुपये मांगे
स्टेशन को उड़ाने की धमकी, एक करोड़ रुपये मांगे
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर एक व्यक्ति ने एक करोड़ रुपये की मांग की है। धमकी दी है कि रुपये नहीं दिए तो खतौली जैसी रेल दुर्घटना घटित हो सकती है। रेलवे स्टेशन को भी उड़ा दिया जाएगा। धमकी के बाद रेलवे महकमा अलर्ट हो गया है। स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जीआरपी ने छानबीन शुरू कर दी है।
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह को यह धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र पर तासीन का नाम लिखा हुआ है। पत्र में उसने एक करोड़ रुपये की मांग की है। धमकी दी गई है कि 30 दिन के अंदर यह पैसा रेलवे स्टेशन अधीक्षक को देना है और रकम नहीं देने पर सहारनपुर से हरिद्वार के बीच खतौली में हुई रेल दुर्घटना की तरह ही हादसा कराया जाएगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर यह पैसा नहीं पहुंचा तो सहारनपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह पत्र रजिस्ट्री से भेजा गया है। दो पन्नों के इस खत को हाथ से लिखा गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि किसी खुराफाती ने ही यह पत्र भेजा है। लेकिन पत्र को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकी रांगड़ के तासीन का पता है पत्र में
रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह को जो खत मिला है, उसमें एक बैंक अकाउंट नंबर और आधार कार्ड की फोटोस्टेट भी लगी हुई है। यह सहारनपुर के कोलकी रांगड़ गांव के रहने वाले तासीन नाम के व्यक्ति का है। रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने तासीन नाम के आदमी से पूछताछ की है। उसने इसके बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया है। जीआरपी को अन्य व्यक्ति के होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed