{"_id":"585c1c1d4f1c1b774fe3b6a9","slug":"592-of-its-progeny-skins-seized-the-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की 592 खालें बरामद, चालक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश की 592 खालें बरामद, चालक पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
गाय तस्करी
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान टाटा 709 ट्रक से 592 गौवंश की खाल बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी पाई गई। उसे सीज कर दिया गया है। जांच में खालें गाय की पाई गई है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह देहरादून रोड स्थित गांव कुम्हारहेड़ा में वाहनों की चेकिंग के दौरान उनकी अगुवाई वाली टीम ने सहारनपुर की ओर से आ रहे टाटा 709 संख्या डी 2984 को रोका तो चालक उतर कर भागने लगा।
पुलिस ने भागते चालक फजल पुत्र यामीन निवासी गांव खाई खेड़ा जिला मुजफ्फरनगर को धर दबोचा। चालक व गाड़ी को पुलिस थाने ले गई। ट्रक की तलाशी में गोवंश की 592 खाल बरामद हुई।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी एसएम सिंह ने जांच के बाद खालें गाय की होने की पुष्टि की। एसओ ने बताया कि ट्रक पर नंबर भी फर्जी अंकित किया गया था। ट्रक का असली नंबर यूए 04 डी 8429 है।
चालक ने ये खालें ग्राम घान्ना थाना कोतवाली देहात निवासी शौकत के यहां से लादने की जानकारी दी है। चालक ने बताया कि खालें मुजफ्फरनगर खालापार निवासी खालिद कुरैशी के यहां जानी थी। रिपोर्ट दर्ज कर चालक का चालान कर दिया है।