फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   58 rescued its progeny, also arrested eight traffickers

58 गोवंश मुक्त कराए, आठ तस्कर भी धरे

Sat, 04 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
58 rescued its progeny, also arrested eight traffickers
मुक्त कराए गए गोवंश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के छुटमलपुर के फतेहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खुजनावर के जंगल से मुखबिर की सूचना पर बड़ी संख्या में कटान को लगाया गया गोवंश बरामद किया। 
विज्ञापन


  गोवंश को हरियाणा से कटान के लिए लाया गया था। आठ तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिनसे तलाशी में 75 हजार की नगदी भी बरामद हुई है। बरामद गोवंश की संख्या 58 है, जिन्हें सहारनपुर गोशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसओ फतेहपुर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना मिली की गांव खुजनावर में बड़ी संख्या में हरियाणा से कटान को गोवंश लाया गया है। इसके कटान की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस बल के साथ छापेमारी की तो तस्कर भागने लगे। घेराबंदी कर आठ तस्करों को मौके से पकड़ लिया गया। उनके पास से 75 हजार की नगदी तलाशी के दौरान बरामद हुई। मौके पर 58 गोवंश थे, जिन्हें पुलिस थाने ले आई। 


पकड़े गए तस्कर सालिम पुत्र कमरुद्दीन, अली हसन पुत्र गुलेदीन, इंतजार पुत्र सलीम, आबिद पुत्र कलीम, साबिर अली पुत्र दीन मुहम्मद, दीन मुहम्मद पुत्र कयामुद्दीन निवासी चाणचक थाना साढ़ौरा जिला यमुनानगर, हनीफु पुत्र कैमुद्दीन और अकरम पुत्र यासीन निवासी भेड़ो थाना नाहन जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। फरार तस्करों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed