फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पेमेंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर के टूल से तीन लाख गायब

पेमेंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर के टूल से तीन लाख गायब

Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पेमेंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर के टूल से तीन लाख गायब
नकुड़ (सहारनपुर)। गेहूं बेचकर मैदा मिल से पेमेंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली के टूल से संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लाख रुपये गायब हो गये। मालिक ने अपने ट्रैक्टर चालक पर रुपये गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला सादलगंज निवासी अवनीश कुमार पुत्र सतपाल गर्ग ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका चालक ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं भरकर सहारनपुर के एक मैदा मिल में गया था। मिल में गेहूं तुलवाने के बाद वहां से तीन लाख रुपये पेमेंट लेकर वह आ रहा था। ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि उसका चालक दोपहर को करीब ढाई बजे उसके पास पहुंचा और रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली के टूल से तीन लाख रुपये चोरी होने की बात बतायी, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली के टूल की चाबी भी चालक के पास है तथा टूल का ताला भी टूटा हुआ नहीं है। ट्रैक्टर मालिक ने चालक पर मनगढ़ंत कहानी बताकर खुद रुपये गुम करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, पुलिस पूछताछ में ट्रैक्टर चालक ने बताया कि मिल से पेमेंट लेते समय उसके दो जानने वाले व्यक्ति मिले थे। जिनमें से एक युवक उसके साथ ट्रैक्टर पर बैठ गया था तथा दूसरा व्यक्ति बाइक पर साथ चल रहा था। चालक ने बताया कि थाना कुतुबशेर के पास उन्होंने एक दुकान पर चाय पी तथा उसके बाद बाइक वाला व्यक्ति उसे पेशाब करने को कहकर साथ ले गया और दूसरा युवक ट्रैक्टर पर बैठा रहा। इसके बाद उसने नकुड़ आकर देखा तो टूल से रुपये गायब मिले। चालक ने उक्त दोनों व्यक्ति पर धोखे से रुपये चोरी करने का शक जाहिर किया है। आश्चर्यजनक बात यह है कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से जब उक्त दोनों व्यक्तियों के पते पूछे तो चालक ने बताया कि वह उनको केवल पहचानता है, वह कहां के रहने वाले हैं इसका उसे कुछ पता नहीं है। उधर, कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed