{"_id":"5b29541b4f1c1b6c4d8b77a7","slug":"51529435163-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए छात्रों का होटल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए छात्रों का होटल में हंगामा
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक होटल में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि होटल में चल रही एक पार्टी में शामिल होने पहुंची एक अधिकारी की पत्नी के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लिया है। जबकि आरोपी होटल छोड़कर रात में ही फरार हो गए।
सोमवार रात को जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक होटल में चल रही पार्टी के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि होटल के कमरों में ठहरे पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों ने होटल के निचले हिस्से में चल रही एक पार्टी में घुसपैठ कर दी। यही नहीं एक प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ किए जाने का भी आरोप लगा और फिर हंगामा शुरू हो गया। चर्चा है कि आरोपियों ने फायरिंग भी कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी होटल छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की लग्जरी कार को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि कुछ परीक्षार्थी नशे में भी थे। हालांकि पुलिस को मौके से एक भी आरोपी हाथ नहीं लग सका।
जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे का कहना है कि होटल में रुके परीक्षार्थियों ने होटल के बेसमेंट में चल रही पार्टी के कुछ लोगों के साथ झगड़ा किया था। जिस पर हंगामा हो गया था। छेड़छाड़ का कोई मामला नहीं है। आरोपी मवाना के रहने वाले हैं, जो रात में ही होटल छोड़कर भाग गए थे। आरोपियों की कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।