{"_id":"6a99e4fcb0c41440e90d4ea0","slug":"report-filed-10-days-after-childs-death-in-tractor-collision-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1439772-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रैक्टर की ठोकर से मासूम की मौत मामले में 10 दिन बाद रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रैक्टर की ठोकर से मासूम की मौत मामले में 10 दिन बाद रिपोर्ट
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के महुअवा में दस दिन पहले ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार मासूम की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में सरैया निवासी सरिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरिता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सच्चिदानंद सागर बेटे सुशांत सागर के साथ गौनर टोला बिशनपुरा से बाइक से सरैया स्थित घर जा रहे थे। महुअवा के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सच्चिदानंद बाइक समेत सड़क पर गिर गए, जबकि उनका बेटा सुशांत ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
हादसे में सुशांत को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को एम्स ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही सुशांत की मौत हो गई। हादसे में सच्चिदानंद का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया और उन्हें भी काफी चोटें आईं। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।