{"_id":"6a99e4e3f5864e7641065021","slug":"woman-murdered-and-naked-body-dumped-after-sexual-assault-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1439418-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर नग्न शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर नग्न शव फेंका
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में बृहस्पतिवार सुबह महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या कर फेंकी गई नग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र फॉरेंसिक टीम, डाग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच गए। शव से कुछ दूरी पर ही एक मोबाइल फोन, चप्पल व लोअर भी मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
आशंका है कि लोअर से गला कसकर हत्या की गई है। मौके पर बड़ी गाड़ी के पहिए के निशान और मौके पर संघर्ष के निशान न होने की वजह से पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात के बाद शव को लाकर फेंका गया है। फिलहाल, पुलिस मोबाइल फोन की मदद से हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग से महज 100 मीटर भीतर गांव की ओर जाने वाली सड़क किनारे धान के खेत में एक महिला का नग्न शव दिखा। यह देखते ही लोग रुक गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर गांव के कई लोग एकत्र हो गए और फिर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर शव के चेहरे का फोटो भी पुलिस ने वायरल किया है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के जिलों से भी लापता महिला के बारे में जानकारी मांगी है। उधर, घटना के अनावरण के लिए पुलिस की चार टीमें सक्रिय कर दी गई है। पुलिस का पूरा फोकस महिला की पहचान कराने को लेकर है, ताकि हत्या की गुत्थी सुलझ सके।