फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Sun, 15 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
पांच ससुरालियों पर हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नानौता। विवाहिता को जलाकर हत्या करने की कोशिश के आरोप में पुलिस द्वारा पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
जिला शामली के कस्बा जलालाबाद निवासी मुर्सलीन ने थाने में पहुंचकर बताया कि उसने अपनी बहन की शादी नगर नानौता के मौहल्ला छत्ता निवासी जावेद के साथ एक वर्ष पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग कर उसकी बहन को सताना शुरू कर दिया था और कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग कर विवाहिता को घर से निकाल दिया था। परंतु कुछ गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों का फैसला करा दिया और विवाहिता को दोबारा उसकी ससुराल में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विवाहिता के पति जावेद, ससुर इरशाद, जेठ गुलबहार, जेठानी शीबा और सास असगरी ने विवाहिता को कमरे में बंद कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इसकी सूचना विवाहिता ने 100 डायल पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर विवाहिता को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते विवाहिता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed