फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Snake bites woman while sweeping, dies

Siddharthnagar News: झाड़ू लगा रही महिला को सांप ने डसा, माैत

Wed, 26 Aug 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Snake bites woman while sweeping, dies
सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में मंगलवार भोर में घर की सफाई कर रही महिला को कमरे के कोने में बैठे कोबरा सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महुलानी गांव निवासी पुष्पावती देवी (63) पत्नी रामाज्ञा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सोकर उठीं। इसके बाद वह घर की सफाई करने लगीं।
बताया जा रहा है कि वह कमरे के अंदर बैठकर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान कमरे के एक कोने में बैठे कोबरा सांप ने अचानक उन्हें डस लिया। सांप के डसते ही पुष्पावती ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और बिना देर किए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद पुष्पावती देवी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुष्पावती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद से गांव में भी शोक का माहौल है। पुष्पावती के पति रामाज्ञा अभी जीवित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed