फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ुर्गी फार्म में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, एक दबोचा, एक फरार

ुर्गी फार्म में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, एक दबोचा, एक फरार

Sat, 13 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
ुर्गी फार्म में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी, एक दबोचा, एक फरार
देवबंद (सहारनपुर)। आबकारी विभाग ने छापामारी कर चंदेना कोली गांव में मुर्गी फार्म में चल रही अवैध शराब की भट्टी पकड़ी है। टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। यहां से दो बाइक, 50 लीटर रेक्टीफाइड व 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। इससे पूर्व सैनपुर गांव में भी छापामारी की गई। वहां भी कच्ची शराब की भट्टी सुलगी हुई मिली। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने सटीक सूचना पर क्षेत्र के चंदेना कोली गांव के एक खेत में बने मुर्गी फार्म पर छापामारी की। वहां अवैध शराब की भट्टी चलती हुई मिली। टीम को देखकर एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। अनिल श्रीवास्तव के मुताबिक मौके से दो बाइक, 50 लीटर रेक्टीफाइड, 50 लीटर कच्ची समेत शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आया आरोपी चंदेना कोली निवासी अरविंद है। जबकि कंवरसैन मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं, इससे पूर्व आबकारी विभाग की टीम ने सैनपुर गांव में छापा मारकर खेतों में चलाई जा रही कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी है। टीम ने यहां से 50 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए हैं। जबकि, शराब बनाने के आरोप में सैनपुर गांव निवासी नंदकिशोर और रामपुर तिराहा छपार निवासी हरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। जबकि, फरार कंवरसैन की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed