फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पच्चीस लाख देने से इंकार किया तो नहीं पहुंची बारात

पच्चीस लाख देने से इंकार किया तो नहीं पहुंची बारात

Thu, 07 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पच्चीस लाख देने से इंकार किया तो नहीं पहुंची बारात
सहारनपुर। सगाई में लाखों रुपये का सामान लेने के बाद दूल्हे के परिजनों ने 25 लाख रुपये नगद की मांग कर दी। 25 लाख रुपये देने से इंकार कर दिया तो दूल्हा बारात लेकर ही नहीं पहुंचा। दुल्हन के परिजन बारात का इंतजार ही करते रह गए। दुल्हन के पिता ने दूल्हा और उसके परिजनों समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीन नगर निवासी एक अधिवक्ता ने अपनी बेटी की शादी हरिद्वार निवासी अशोक चौहान के पुत्र सन्नी चौहान के साथ तय की थी। अधिवक्ता का कहना है कि उसने 22 नवंबर को सगाई की और लगभग 70 लाख रुपये का सामान दिया। 4 दिसंबर को शादी तय हुई। मैरिज होम में पूरी तैयारी हो गईं और रिश्तेदार भी पहुंच गए। आरोप है कि 4 दिसंबर को ही बिचौलिया बाहदराबाद निवासी राजकुमार ने उन्हें फोन किया और कहा कि दूल्हा पक्ष के लोग 25 लाख रुपये नगद की मांग कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि 25 लाख रुपये नगद देंगे तो ही बारात लेकर पहुंचेंगे। अचानक इतनी बड़ी धनराशि की मांग पूरी करने में उन्होंने असमर्थता जताई और बारात आने पर बैठकर बात करने के लिए कहा, लेकिन उसने बारात लाने से इंकार कर दिया। वह रात तक बारात का इंतजार करते रहे, लेकिन बारात नहीं आई। इस संबंध में अधिवक्ता ने आरोपियों दूल्हा सन्नी चौहान, पिता अशोक चौहान, मां मुन्नी, बहन शिवानी और बिचौलिया राजकुमार के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed