फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर पेट्रोल पंप लूटा

बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर पेट्रोल पंप लूटा

Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर पेट्रोल पंप लूटा
नागल (सहारनपुर)। बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने ग्राम सिडकी में नागल-गागलहेड़ी मार्ग पर स्थित सिडकी सर्विस स्टेशन पर हथियारों से सेल्समैन को आतंकित कर 1.8 लाख रुपये की लूट कर ली। लुटेरों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना पुलिस चौकी से मात्र 100 कदम की दूरी पर घटित हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लगभग 7.05 बजे ग्राम सिडकी में नागल-गागलहेड़ी मार्ग स्थित सिडकी सर्विस स्टेशन पर एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और पेट्रोल भर रहे सेल्समैन अनुज से पहले 450 रुपये का पेट्रोल डलवाया। उस समय अनुज ने हाथ में पैसे ले रखे थे। बदमाशों ने अचानक ही तमंचा निकाला और अनुज की कनपटी पर लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उसके हाथ से पैैैसे छीन लिए और तमंचा लहराते हुए गागलहेड़ी मार्ग पर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्टेशन मालिक रविंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सीओ सिद्धार्थ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed