{"_id":"59f774334f1c1b71548b9e19","slug":"51509389363-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मकान में आवारा कुतों की भीड़ देख लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक मकान में आवारा कुतों की भीड़ देख लोगों ने किया हंगामा
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
एक मकान में आवारा कुत्तों की भीड़ देख लोगों ने किया हंगामा
सहारनपुर। मोहल्ला बड़तला यादगार में सड़क पर घूमते आवारा कुत्तों के एक मकान में जमा होने पर आस पड़ोस के लोगों ने किसी आपराधिक मामले में लिप्तता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम की टीम को बुलवाकर 25 कुत्तों को पकड़वा दिया।
नगर कोतवाली के मोहल्ला बड़तला यादगार निवासी मोहनलाल के घर के आसपास रहने वाले लोग दोपहर बाद उनके घर पर एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने मोहनलाल और उनके परिवार पर आवारा कुत्तों को पकड़कर अपने घर में बंद करने का आरोप लगाया। लोगों ने आशंका जताई कि कहीं कुत्तों के साथ कोई अनहोनी न हो रही हो। लोगों का कहना है कि कई दिन से मोहनलाल के घर से दुर्गंध आ रही थी। सोमवार को जब दुर्गंध चरम सीमा पर पहुंच गई तो लोगों को घेरना पड़ा। कुछ लोगों ने तस्करी की आशंका जताई, जबकि कुछ ने तांत्रिक क्रिया करने की आशंका जताई।
सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस को मोहनलाल के मकान में एक दर्जन से आवारा कुत्ते मिले। पुलिस के अनुसार आवारा कुत्ते मोहनलाल के मकान के कोने-कोने में घूम रहे थे। यहां तक कि बिस्तर तक पर बैठ रहे थे। मोहनलाल और उनका परिवार को कोई दिक्कत नहीं हो रही थी। लेकिन वहां हो रही गंदगी और दुर्गंध के चलते बाजार और मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मौके पर ही नगर निगम की आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम को मौके पर बुलवाया और लगभग 15 कुत्तों को गाड़ी में भरकर बाहरी इलाके में छुड़वाने के लिए भिजवा दिया। आरोप है कि इस दौरान मकान मालिक ने पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मकान मालिक मोहन लाल का कहना है कि उसकी बेटी को आवारा कुत्तों को भूखा घूमते देख दया आ गई तो उन्हें खाना खिलाना शुरू कर दिया। एक के बाद एक करके उनके यहां कई कुत्तों ने आना शुरू कर दिया। वह सभी को खाना दे रहे थे। लेकिन लोगों की परेशानी और विरोध को देखते हुए आवारा कुत्तों को नगर निगम की गाड़ी में भरवा दिया है।