फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरेराह छात्रा के साथ छेड़छाड़

सरेराह छात्रा के साथ छेड़छाड़

Tue, 26 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
सरेराह छात्रा के साथ छेड़छाड़
गंगोह (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा एंटी रोमियो मुहिम चलाए जाने के बावजूद मनचले हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चार दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने शोभित विवि के समीप से दो मनचलों को पकड़ कर जेल भेजा था। सोमवार को भी एक छात्रा के साथ न केवल छेड़छाड़ की गई, बल्कि आरोपी ने सरेराह बदतमीजी करते हुए छात्रा को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीएमआरएल डिग्री कालेज में पढ़ने वाली बीए की यह छात्रा कालेज से घर लौट रही थी। बुद्धुगढ कालोनी निवासी एक मनचले ने पठानों वाली मस्जिद मरकज के पास उससे छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध पर आरोपी ने बदतमीजी की। इसी दौरान आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर आरोपी सबक सिखाने की धमकी देता हुआ भाग गया। छात्रा की विधवा मां ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपी मनचले को सबक सिखाने और अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed