फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दरोगा के उत्पीड़न से तंग परिवार ने किया पलायन

दरोगा के उत्पीड़न से तंग परिवार ने किया पलायन

Fri, 15 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
दरोगा के उत्पीड़न से तंग परिवार ने किया पलायन
दरोगा के उत्पीड़न से तंग परिवार ने किया पलायन
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। थाने में तैनात एक दरोगा के उत्पीड़न से तंग आ कर एक परिवार के कई सदस्य कसबे से पलायन करने को मजबूर है।
मोहल्ला हरदेव नगर निवासी मान सिंह पुत्र संतराम ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि उसका झगड़ा पड़ोसी से एक रास्ते को लेकर चल रहा है। थाने में तैनात एक दरोगा का पड़ोसी के यहां आना जाना है। इसके चलते दरोगा ने उसके पुत्र व उस पर छेड़खानी का झूठा मुकदमा कायम करते चालान कर दिया। बाद में दरोगा ने एक फर्जी मुकदमा और कायम करते हुए उसके लड़के पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। आए दिन दरोगा उनके घर पर आकर गाली-गलौज करता रहता है, जिसके कारण उसकी दो लड़की, लड़का व पुत्रवधू कस्बे से पलायन कर उत्तराखंड में मेहनत मजदूरी कर गुजारा करने को मजबूर हैं। पीड़ित ने कप्तान से न्याय दिलाए जाने की मांग की है। उधर, एसओ ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed