फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ के बाद लुटेरा गैंग गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद लुटेरा गैंग गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद लुटेरा गैंग गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने लुटेरा गैंग के चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने कई घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों के पास से नगदी, बाइक और हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना नागल पुलिस ने पंडोली मार्ग पर ईदगाह के निकट शुक्रवार की देर रात लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों की घेराबंदी की तो एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। जबकि, चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, 66 हजार रुपये की नगदी, दो तमंचे, तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस और चाकू बरामद हुआ। बदमाशों ने अपने नाम दिलशाद पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा, नसीम पुत्र शौकत निवासी मोहल्ला कायस्थ देवबंद, मुकेश उर्फ मोनू पुत्र रोहताश निवासी टपरी थाना बड़गांव, वसीम पुत्र सलीम निवासी बिंदपुर सरसावा और फरार साथी का नाम अहसान पुत्र इलियास निवासी कुतुबमाजरा थाना बड़गांव बताया। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात
सहारनपुर। एसपी सिटी ने बताया कि अपने शौक पूरा करने के लिए ये बदमाश लूटपाट, राहजनी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गैंग के सदस्य थाना नागल, बड़गांव और जनकपुरी क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों को दिया था अंजाम
- नानौता स्टेशन जा रही सवारियों से लूटपाट।
- बड़गांव में एक घर में लाखों की रुपये की चोरी।
- थाना नागल क्षेत्र में तल्हेड़ी मार्ग पर सुनील त्यागी निवासी गांव भरतपुर से एक लाख रुपये की लूट।
- थाना जनकपुरी के मोहल्ला खानआलमपुरा में कार से 50 हजार की नगदी से भरा सूटकेस उड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed