{"_id":"5bd2142bbdec22697b116051","slug":"41540494379-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में महिला के पर्स से नगदी, मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में महिला के पर्स से नगदी, मोबाइल चोरी
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में बैठी एक महिला यात्री के बैग से नगदी एवं मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। महिला ने शोर मचाया लेकिन, आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में जीआरपी थाना सहारनपुर में तहरीर दी गई है।
मोदीनगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी के साथ मोहल्ला जनकनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। बृहस्पतिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां दिल्ली की ओर जाने के लिए खड़ी पैसेंजर ट्रेन में बैठ गया। अनिल कुमार का कहना है कि जब वह ट्रेन में बैठा तो उसने एक बैग सीट के ऊपर सामान रखने वाली जगह पर रख दिया। जिसमें उसकी पत्नी का पर्स रखा हुआ था। वहां एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था। अचानक उसका बच्चा रोने लगा। भीड़ अधिक होने के कारण वह बच्चे को चुप कराने के लिए ट्रेन से बाहर आ गया। इसी दौरान वहां बैठा युवक बैग में से उसकी पत्नी का पर्स निकालकर रफूचक्कर हो गया। जब वह वापस ट्रेन में पहुंचा तो बैग खुला देखा। बैग से उसकी पत्नी का पर्स गायब था। उसने सभी जगह तलाश किया। वहां बैठे व्यक्ति को भी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसने बताया कि पर्स में 17 हजार रुपये की नगदी एवं मोबाइल फोन रखा हुआ था। वह तुरंत ट्रेन से उतर गए और जीआरपी में इस मामले की तहरीर दी है।