{"_id":"5b26ad9a4f1c1b6d4d8b7021","slug":"41529261466-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे युवकों ने तोड़ी एटीएम मशीन की स्क्रीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे युवकों ने तोड़ी एटीएम मशीन की स्क्रीन
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरे युवकों ने तोड़ी एटीएम मशीन की स्क्रीन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। कस्बे के पंजाब नैशनल बैंक स्थित एटीएम से पैसे निकालने आए तीन सिरफिरे युवकों ने मशीन की स्क्रीन तोड़ दी। सूचना मिलते ही कस्बे में ड्यूटी कर रही पुलिस टीम पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।
देर शाम करीब पांच बजे तीन युवक बाइक पर सवार होकर पीएनबी शाखा परिसर में लगी एटीएम मशीन से रुपये निकालने पहुंचे। लेकिन उन्होंने पैसे निकालने के बाद एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचाने की नीयत से स्क्रीन तोड़ दी। सूचना मिलने पर कस्बे के बुग्गावाला चौक पर ड्यूटी दे रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही आरोपी युवक फरार हो चुके थे। इस बारे में थानाध्यक्ष बिहारीगढ एमपी सिंह का कहना है कि एसआई विजय कुमार चौहान को जांच मेें लगाया गया है। रविवार होने की वजह से बैंक बंद है। सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपियों को चिह्नित करने के प्रयास किए जाएंगे।