फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीएम के आदेश के बाद अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा...

सीएम के आदेश के बाद अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा...

Thu, 28 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सीएम के आदेश के बाद अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा...
देवबंद (सहारनपुर)। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए बुधवार को क्षेत्र के चार गांवों में छापा मारकर 80 लीटर कच्ची शराब व 2 हजार किलो लाहन बरामद करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की। कुरलकी गांव में टीम को जंगल में अवैध शराब की भट्टी चलती हुई मिली। जिसे नष्ट कर दिया गया। मौके से कच्ची शराब व लाहन बरामद हुआ, जबकि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। इसी तरह बास्तम गांव में राजू, सोनू, बबलू के यहां, सैनपुर में छत्रपाल, किरणपाल के यहां और कुलसत गांव में विनोद व रोहित के यहां छापेमारी की गई। जहां से भी टीम ने कच्ची शराब व लाहन बरामद किया। आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांवों में छापेमारी के दौरान 80 लीटर कच्ची शराब व करीब दो हजार किलो लाहन बरामद किया गया है। जिसेे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ एक माह तक लगातार अभियान चलता रहेगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में कांस्टेबल राजदीप, नवनीश कुमार, विनोद कुमार और राहुल मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ससुरालियों ने मायके में रह रही बहू को पीटा, तहरीर दी
देवबंद। विवाहिता ने ससुरालियों पर मायके में आकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
न्यामतपुर गांव निवासी मीनाक्षी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह करीब पांच माह पूर्व सैनपुर गांव में हुआ था। शादी के बाद से ससुरालिए उसे परेशान करने लगे। जिसके चलते वह करीब दो माह पूर्व मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि बुधवार को ससुरालिए उसके मायके पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने बमुश्किल बचाया। मीनाक्षी ने पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने मोहल्ला पठानपुरा निवासी तसलीम को रणखंडी रेलवे फाटक से चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed