फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खैर का कटान कर रहे दो तस्करों को दबोचा

खैर का कटान कर रहे दो तस्करों को दबोचा

Fri, 22 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खैर का कटान कर रहे दो तस्करों को दबोचा
खैर का कटान कर रहे दो तस्करों को दबोचा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग बादशाहीबाग रेंज में बेशकीमती खैर के पेड़ों का कटान कर रहे दो तस्करों को वन विभाग की टीम ने पीछा करने के बाद पकड़ लिया। उनके दो साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए तस्करों समेत उनके फरार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने काटी गई खैर की तीन क्विंटल लकड़ी बरामद की है।
वन क्षेत्राधिकारी बादशाहीबाग शरद कुमार ने बताया कि वन रक्षक शिवराज सिंह, अनुसूया प्रसाद, ब्रिजेश कुमार, दीपक आदि के साथ बुधवार रात करौंदी बीट के जंगल में गश्त पर थे। गश्त के दौरान जंगल में लकड़ी काटने की आहट सुनाई देने पर उन्होंने सर्च अभियान चलाया तो चार तस्कर खैर के पेड़ों का कटान कर रहे थे। टीम को देख चारों भागने लगे। टीम ने दो तस्करों को दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए तस्करों में अफजल पुत्र कयामुद्दीन निवासी गांव जानीपुर एवं रागिब पुत्र असलम निवासी गांव रहणा थाना मिर्जापुर शामिल हैं। फरार साथियों के नाम अखलाक पुत्र मकसूद और कुर्बान पुत्र आल्मा निवासी रहणा बताए गए हैं। पकड़े गए तस्करों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, वन क्षेत्राधिकारी शरद कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह जंगल से सटे मगनपुरा गांव में ग्रामीणाें के साथ बैठक कर चेतावनी दी कि यदि कोई भी जंगल में अवैध कटान करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उस पर जुर्माना नहीं किया जाएगा, बल्कि रिपोर्ट दर्ज कर उसे सीधा जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed