फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रिश्ता टूटने के बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप

रिश्ता टूटने के बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप

Tue, 19 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
रिश्ता टूटने के बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप
सहारनपुर। सगाई के बाद निकाह से पहले कार मांग लिए जाने पर रिश्ता टूटने और तीन लाख रुपये वधू पक्ष को देने पर सहमति के बाद वधू पक्ष ने वर पक्ष पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना गंगोह के ताताहेड़ी निवासी मुस्तकीम सोमवार को जिला पंचायत सदस्य वसीम चौधरी और अपने परिजनों के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंचे और डीआईजी को मामले की जानकारी दी। मुस्तकीम ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता शामली के थाना कैराना के गांव भूरा में तय किया था और 16 जुलाई को जब बारात पहुंची। निकाह होने से पहले उनसे गाड़ी की मांग कर ली। जिस पर रिश्ता खत्म हो गया था और पुलिस की मौजूदगी में ही वर पक्ष ने शादी पर खर्च में आए तीन लाख रुपये देना तय किया था। मुस्तकीम का आरोप है कि वर पक्ष ने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया और अब वर पक्ष ने उन्हीं के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले की रिपोर्ट शामली के थाना झिंझाना में दर्ज करा दी है जो पूरी तरह झूठ है। उन्हें पैसे न देना पड़े इसलिए उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने डीआईजी से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पति एवं देवरों पर दुष्कर्म का आरोप
सहारनपुर। देवबंद के एक गांव की युवती ने अपने पति एवं दो देवरों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने एवं उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।
थाना देवबंद क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी उत्तराखंड के हरिद्वार के थाना भगवानपुर के एक गांव में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में पति, सास और दो देवरों ने कार व ट्रैक्टर की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उसके साथ कुकर्म करता रहा और उसे अकेली देख दो देवरों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने महिला थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाया
सहारनपुर। ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को जला दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में महिला थाने में ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
थाना गंगोह के मोहल्ला सैय्यदान निवासी यासमीन की शादी हरियाणा के फरीदाबाद फतेहपुर निवासी मोहम्मद खालिद के साथ हुई थी। यासमीन का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसका उत्पीडन किया और कार व दो लाख की मांग पूरी न करने पर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यासमीन की ओर से पति मोहम्मद खालिद सहित ससुर मोहम्मद हफीज, सास साबरा, ननद मेहनाज, देवर मोहम्मद के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

दुष्कर्म में झूठा फंसाने का आरोप
सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र में दुष्कर्म मामले में नाम आने पर युवक द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में अब उसके रिश्तेदार का नाम भी घसीटा जा रहा है जिसने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर मामले से कोई सरोकार नहीं होने और झूठे मामले में फंसाने जाने पर आत्महत्या किए जाने की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत सदस्य वसीम चौधरी के नेतृत्व में गांव नाई मजरा के लोग डीआईजी से मिले और आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म मामले में उनके परिवार के साजिद और उसके परिजनों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। दुष्कर्म मामले में झूठा आरोप लगने पर साजिद ने खुदकुशी कर ली थी। लोगों का आरोप है कि अब लड़की पक्ष साजिद के रिश्तेदार का भी नाम मामले में घसीट रहा है। नाम निकलवाए जाने के बदले उससे मोटी रकम मांगी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो रिश्तेदार और उसके परिवार को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा। डीआईजी ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है।

महिला को जिंदा जलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। मोहल्ला खान आलमपुरा निवासी तनवीर ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन शमा का निकाह जहांगीर निवासी मोहल्ला गोटेशाह के साथ हुआ था। आरोप है कि 26 अगस्त 2017 की रात को ससुरालियों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में उन्होंने एक सितंबर 2017 को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी। लेकिन आरोपी उन पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तनवीर ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed