फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिना तलाक के ही घर से निकाल दिया, अब दे रहा तलाक की धमकी

बिना तलाक के ही घर से निकाल दिया, अब दे रहा तलाक की धमकी

Sat, 26 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिना तलाक के ही घर से निकाल दिया, अब दे रहा तलाक की धमकी
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के पुरानी मंडी निवासी सलमा ने आरोप लगाया है कि लगभग 15 वर्ष पूर्व उसका निकाह बासठ फुटा रोड निवासी अमजद के साथ हुआ था। उसे अन्य दहेज के साथ डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण भी दिए थे। इन आभूषणों को बेचकर उसके पति ने अपने व्यापार में लगा दिया। उसके तीन लड़के भी हैं। लेकिन अब कुछ वर्षों से अचानक अमजद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बच्चों को भी पीटने लगा। मंडी कोतवाली में इसकी शिकायत की तो माफी मांग कर उसे फिर घर ले गया।
विज्ञापन

सलमा ने आरोप लगाया कि अमजद 15 दिन पूर्व नशे में धुत होकर आया और उसके तथा उसके बच्चों के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। उसने धमकी दी कि अब पुलिस से शिकायत की तो उसे तलाक दे देगा। फिर पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। उसे और उसके बच्चों को जलाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में सलमा ने एसएसपी को शिकायती पत्री देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed