{"_id":"5cc5f354bdec2207737648f4","slug":"31556476756-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद की पौत्री की शादी में शगुन से भरा बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व सांसद की पौत्री की शादी में शगुन से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पूर्व सांसद की पौत्री के शादी समारोह के दौरान शगुन से भरा बैग चोरी हो गया। पहले पंडाल में आग लगने का शोर मचा, इसके बाद रुपयों से भरा बैग गायब हो गया। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
देहरादून से सांसद रहे मुल्की राज सैनी के बेटे एडवोकेट विनीत सैनी गंगोह रोड पर अपने पिता के नाम से पब्लिक स्कूल चलाते हैं। शनिवार को उनकी बेटी की शादी का समारोह अंबाला पर स्थित बैंक्वेट हाल में था। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे अचानक किसी ने पंडाल में आग लग जाने का शोर मचा दिया। जिससे लोगों का ध्यान बंट गया। इसी दौरान लड़की पक्ष के पास मौजूद शगुन के रुपयों से भरा बैग अचानक गुम हो गया। लोगों ने सभी जगह बैग को तलाश किया, लेकिन बैग का कहीं पता नहीं चल सका।
सूचना मिलते ही कुतुबशेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की, लेकिन बैग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव यादव का कहना है कि शगुन से भरा बैग तो चोरी हुआ है, लेकिन इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।