{"_id":"5bf0661dbdec2269a642c74c","slug":"31542481437-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर भाग रहे आरोपी को दबोचा, सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी कर भाग रहे आरोपी को दबोचा, सामान बरामद
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की स्टेट बैंक कालोनी में शिक्षिका के घर से शुक्रवार रात में सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने पर शनिवार सुबह लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हो गई, जो उसने मकान से चोरी की थी।
दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी शिक्षिका शर्मिला के मकान में देर रात एक युवक घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर शर्मिला की नींद खुल गई और उन्होंने पति जयवीर खटाना को भी जगा लिया। इसी दौरान एक युवक मकान का मुख्य गेट खोलकर भाग गया। मकान से नगदी और मोबाइल फोन चोरी करके भी ले गया। रात में ही डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को तलाशने का प्रयास किया। घटनास्थल के आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी गई। जिसमें एक युवक दिखाई दिया। शिक्षिका के पति ने आरोपी को पहचान लिया, जो कॉलोनी के पास के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर का रहने वाला था। इसके बाद शनिवार सुबह आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद कर ली गई।