फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बच्चे न होने पर पत्नी पर फेंका तेजाब

बच्चे न होने पर पत्नी पर फेंका तेजाब

Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बच्चे न होने पर पत्नी पर फेंका तेजाब
सहारनपुर। देहात कोतवाली के ग्राम रसूलपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बच्चे न होने के कारण दूसरी शादी कर ली और पहली पर तेजाब फेंक कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित ग्राम रसूलपुर के गणपति विहार निवासी हिना ने अपने पति फैजान पर तेजाब डालकर हत्या का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार हिना का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। पति ने बच्चे न होने के चलते हिना को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि हिना अपने परिजनों के साथ रह रही थी, जबकि आरोपी फैजान दूसरे गांव में रह रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम को आरिफ ग्राम रसूलपुर पहुंचा और उसका हिना से विवाद हो गया। आरोप है कि फैजान ने हिना पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह झुलस गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिना को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि आरोपी फैजान फरार हो गया। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed