फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसएसपी ने तैनात की बहलोलपुर चौकी में पुलिस

एसएसपी ने तैनात की बहलोलपुर चौकी में पुलिस

Wed, 22 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने तैनात की बहलोलपुर चौकी में पुलिस
एसएसपी ने तैनात की बहलोलपुर चौकी में पुलिस
विज्ञापन

गंगोह। गंगोह-नानौता मार्ग पर बहलोलपुर गांव में करीब पांच माह से बंद पड़ी नवनिर्मित पुलिस चौकी में आखिरकार एसएसपी द्वारा पुलिस स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। अमर उजाला ने 20 अगस्त के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ग्रामीण लगातार चौकी में पुलिस की तैनाती की मांग करते आ रहे थे। चौकी पर पुलिस स्टाफ मिलने पर ग्रामीणाें ने अमर उजाला का आभार जताया है।
बता दें कि महंगी, बहलोलपुर, बालू सहित अन्य गांवों के लोगों को किसी भी घटना की सूचना या तहरीर देने के लिए 14 किमी दूर तीतरों थाने जाना पड़ता है। इसे लेकर ग्रामीण बेहद परेशान थे। ग्रामीणों की मांग पर गंगोह-नानोता हाईवे पर ग्राम बहलोलपुर मंदिर के पास पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था। 29 मार्च को जिलाधिकारी पीके पांडेय एवं एसएसपी बबलू कुमार ने उक्त पुलिस चौकी का उद्घाटन किया था। लेकिन उद्घाटन करने के बाद से ही चौकी पर स्टाफ के अभाव में तालाबंदी हो गई थी। पांच माह बीतने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया गया था। इसे लेकर ग्रामीण बेहद परेशान थे। भूमिदाता किसान सुनील, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संत कुमार हैदरपुर, बलजीत सिंह, तनवीर अहमद, लखपत राय सैनी, नीरज वर्मा आदि ग्रामीणों ने अविलंब पुलिसकर्मियों को नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मुद्दे को अमर उजाला ने 20 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी द्वारा चौकी पर सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह सहित स्टाफ को तैनात कर दिया गया। ग्रामीणों ने एसएसपी एवं अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed