{"_id":"5b64a4524f1c1bbd298b7a3c","slug":"31533322322-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद कोर्ट से घोषित भगौड़े को जीआरपी ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदाबाद कोर्ट से घोषित भगौड़े को जीआरपी ने दबोचा
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से एक बावरिया गिरोह के एक युवक को पकड़ा है। आरोपी फरीदाबाद कोर्ट से भगौड़ा घोषित बताया जा रहा है। पकड़े गए युवक पर ट्रेनों में चोरी, चेन तोड़ने की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
जीआरपी ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी एवं चेन झपटने वाले लोगों को पकड़ने के लिए चेकिंग की। चेकिंग केे दौरान जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से सावन बावरिया निवासी ग्राम खानपुर थाना झिंझाना शामली को गिरफ्तार किया। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि आरोपी थाना सेक्टर 55 फरीदाबाद की न्यायालय से 6 नवंबर 2015 को भगोड़ा घोषित है। इसका साथी लखन कुमार निवासी मस्तगढ़ झिंझाना फरार चल रहा है। जो सावन बावरिया के साथ मिलकर ट्रेनों में चेन तोड़ने व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। जीआरपी ने आरोपी के पास से सोने की चेन एवं अंगूठी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लखन के साथ मिलकर 25 अप्रैल को इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री सुरेश उपाध्याय निवासी इंदौर मध्य प्रदेश के बी-1 कोच में उनके बैग से जेवरात चोरी किए थे। उन्होंने बताया कि उनका बावरिया गैंग चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी, लूट, चेन तोड़ने जैसी घटनाएं भी करते हैं।