फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रजवाहे में मिला चार साल की बच्ची का शव

रजवाहे में मिला चार साल की बच्ची का शव

Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रजवाहे में मिला चार साल की बच्ची का शव
नानौता (सहारनपुर)। नानौता थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर के नजदीक रजवाहे में सोमवार की शाम साढ़े सात बजे एक चार वर्षीय बच्ची का शव पानी में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। उसके माथे पर चोट के कारण खून बह रहा था। बालिका का शव नग्न अवस्था में पाया गया। माना जा रहा है कि संभवत: शव कुछ घंटों पहले का ही है। बच्ची के सिर पर चोट का निशान भी पाया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्ची अचानक पानी में गिरी और उसके सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। देर रात तक पुलिस शव को पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल ने बताया कि शव की शनाख्त मिर्जापुर क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed