फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घरों में फैला हाई वोल्टेज करंट, उपकरण फुंके मवेशी की मौत

घरों में फैला हाई वोल्टेज करंट, उपकरण फुंके मवेशी की मौत

Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
घरों में फैला हाई वोल्टेज करंट, उपकरण फुंके मवेशी की मौत
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव साल्हापुर के घरों व दुकानों में हाई वोल्टेज करंट फैलने से लाखों रुपये की कीमत के विद्युत संचालित उपकरण फुंक गए। करंट लगने से एक किसान की गाय की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नकुड़-सरसावा रोड पर स्थित गांव साल्हापुर के अड्डे पर गांव साल्हापुर व खारीबांस के कुछ ग्रामीणों ने अपने आवासीय मकान व दुकानें बना रखी हैं। बिजली की एक एलटी लाइन इन मकानों व दुकानों के ऊपर से होकर झूलती हुई गुजर रही है। ग्रामीण अनूप सिंह, विनोद, जसवीर, हरदीप, सोनू, रजनीश व चंद्रपाल आदि ने आरोप लगाया कि उन्होंने उक्त लाइन को हटाने के लिए विभागीय अधिकारियों को अनेकों बार शिकायत की, लेकिन आज तक भी कोई कार्रवाई नही हुई। बताया कि रात करीब दो बजे उक्त लाइन में हाई वोल्टेज का करंट आने से चंद्रपाल की दुकान में आग लग गई तथा उसमें रखी चार हजार की नगदी, इनवर्टर व बैटरा सहित करीब चालीस हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा करंट लगने से अनूप सिंह की कीमती दुधारू गाय भी मर गई तथा विनोद, हंसराज व डॉ संदीप आदि के घरों में लगे एक लाख रुपये से अधिक कीमत के बिजली के उपकरण फुंक गये। ग्रामीणों का आरोप था कि रात में ही हादसे की सूचना देने के बावजूद सुबह ग्यारह बजे तक भी किसी अधिकारी ने मौके पर आना गवारा नहीं समझा। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोड जाम करने की चेतावनी दी। ग्रामीण उनके आवासीय घरों और दुकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली की उक्त लाइन को हटवाये जाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता पवन सिंह राठौर व बिजली विभाग के एसडीओ सचिन कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को समझा बुझाया और अधिकारियों से बात कर लाइन को हटवाये जाने व हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाये जाने का आश्वासन दिया उसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed