फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने चावल व्यापारी से तीन लाख रूपये लूटे

बदमाशों ने चावल व्यापारी से तीन लाख रूपये लूटे

Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने चावल व्यापारी से तीन लाख रूपये लूटे
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-बरला मार्ग पर शुक्रवार को काली नदी के समीप बाइकर्स गैंग ने गन प्वाइंट पर चावल व्यापारी से करीब तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही सीओ व कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

मोहल्ला चाहपारस निवासी चावल व्यापारी अर्जुन शुक्रवार को अपने साथी रवि के साथ मुजफ्फरनगर के राजूपुर गांव से तीन लाख रुपये चावल की पेमेंट लेकर लौट रहा था। अभी वह काली नदी के पुल पर ही पहुंचा था कि इसी दौरान पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया तथा गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने अर्जुन से स्कूटी की डिग्गी में थैले में रखे तीन लाख रुपये लूट लिए तथा बरला की तरफ को फरार हो गए। राहगीरों की मदद से अर्जुन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ सिद्धार्थ सिंह व कोतवाल पंकज त्यागी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि व्यापारी स्कूटी पर पेमेंट लेकर आ रहा था। मामला मुजफ्फरनगर क्षेत्र का है इसलिए वहां की पुलिस को घटना की जानाकरी दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed