{"_id":"5a887d804f1c1b5e028b5d87","slug":"31518894464-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराया, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराया, रिपोर्ट दर्ज
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक ग्रामीण ने गांव के ही दो युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार पांच नवंबर को दो युवक उसकी नाबालिग बेटी को खीरे तोड़ने के बहाने खेत में ले गए। आरोप है कि जहां दोनों ने उसके साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपी पीड़िता से लगातार दुष्कर्म करते रहे। इसके चलते उसको गर्भ ठहर गया। इसकी जानकारी होने पर युवकों ने जबरन चिकित्सक के यहां ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। परिजनों को उसकी बिगड़ी हालत देखकर शक हुआ। पूछने पर उसने पूरी बात परिजनों को बताई। पुलिस ने दोनों युवक अजमल और शमशाद के विरुद्ध दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की धर पकड़ में लगी है।