फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suicide: Called wife and said, "I am committing suicide... I don't want to live."

सुसाइड: पत्नी को कॉल कर कहा, आत्महत्या कर रहा हूं... जीना नहीं चाहता

Sun, 13 Sep 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Suicide: Called wife and said, "I am committing suicide... I don't want to live."
चार महीने पहले हुई थी घर के पास रहने वाली युवती से शादी, दो महीने से चल रहा है विवाद
विज्ञापन

अपने सास-ससुर से दूर पति के साथ अलग किराए के मकान में रहने की जिद कर रही थी पत्नी

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी में किशन (20) ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले पत्नी को कॉल कर बताया कि आत्महत्या कर रहा हूं... जीना नहीं चाहता। परिजनों ने शव को पंखे से लटका हुआ देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शुक्रवार को अपने हाथ की नस भी युवक ने काटी थी। पुलिस ने मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि किशन की शादी चार महीने पहले घर के पास रहने वाली युवती के साथ हुई थी। दो महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी, सास-ससुर से अलग रहने की जिद कर रही थी जबकि पति मना कर रहा था। इस बात को लेकर रोजाना क्लेश होता था। पति ने किराए के मकान में अलग रहने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद दो महीने पहले युवती नाराज होकर अपने मायके चली गई और पति को देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को तनाव में आकर किशन ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। शनिवार शाम को कमरे में जाकर पंखे पर फंदा बनाकर लटक कर जान दे दी। परिजनों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। जिसके बाद पड़ोसियों को आकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed