फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गैंगरेप के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज, मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

गैंगरेप के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज, मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज, मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गैंगरेप में रिपोर्ट दर्ज, मौलवी गिरफ्तार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। झाड़फूंक कराने आई महिला के साथ गैंगरेप किए जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है।
बडग़ांव थानाक्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला झाड़फूंक कराने के लिए रविवार को अपनी सास के साथ नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी मौलवी जहीरुद्दीन के पास आई थी। आरोप है कि मौलवी ने सास को दुकान के बाहर बिठा दिया और महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद मौलवी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया था। रविवार की रात पुलिस ने महिला की तहरीर पर जहीरुद्दीन और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को पुलिस ने जहीरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

बीए के छात्र का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार, तहरीर दी
देवबंद। इस्लामिया डिग्री कालेज में साथी से मिलने गए बीए के छात्र से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला मटकोटा निवासी मौ. अमन बीए का छात्र है। सोमवार को वह इस्लामिया डिग्री कालेज में अपने एक दोस्त से मिलने के लिए गया था। कुछ देर बाद वह मोबाइल पर बात करता हुआ लौट रहा था। तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने अचानक उसके हाथों से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। अमन के मुताबिक उसने दौड़कर उनका पीछा भी किया। लेकिन वह हाथ नहीं आए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed