फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी दीपक की हत्या

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी दीपक की हत्या

Tue, 22 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी दीपक की हत्या
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी दीपक की हत्या
विज्ञापन


छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई नानका के दीपक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार दीपक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी को उकसा कर उसकी हत्या कराई। दीपक उनके संबंधों में बाधक बन रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हुए डंडे को बरामद करते हुए उनका चालान कर दिया है।
बता दें कि 17 अगस्त की सुबह मूल रूप से खिड़का जुनारदार निवासी दीपक पुत्र महिपाल हाल निवासी नानका का शव पास के गांव गंगाली में एक धान के खेत में पड़ा मिला था। मामले का खुलासा करने वाली टीम के एसआई अरविंद शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी पूनम देवी के रवैये पर संदेह हुआ। इसके बाद उससे पूछताछ की गई तो वह टूट गई। पुलिस के अनुसार पूनम के गांव नानका के ही अपने पड़ोसी इंद्र पुत्र चंद्रपाल सिंह के साथ प्रेम प्रसंग था। पिछले कुछ समय से दीपक को इनके संबंधों का चला था जिसमें वह इसका विरोध कर रहा था। इस पर पूनम ने इंद्र को दीपक की हत्या के लिए राजी कर लिया। दीपक की इंद्र के साथ भी दोस्ती थी। इसी का फायदा इंद्र ने उठाया। 16 जुलाई को दोनों जन्माष्टमी का जुलूस देखने छुटमलपुर आए और यहीं से दीपक अपनी ससुराल ढाला चोरा के लिए इंद्र के साथ चला गया। इंद्र तो वहां गांव में स्टैंड पर ही बैठ गया जबकि दीपक ससुराल होकर उसके पास आया।
विज्ञापन

वहां इंद्र ने दीपक को शराब पिलाई। इसके बाद वे दोनों चल दिए। रास्ते में कम नशा देख कर इंद्र ने दीपक को फिर शराब पिलाई। इसके बाद गांव के पास आकर उसने एक डंडा लिया और दीपक के सिर पर कई वार किए। उसके मर जाने के बाद वह घर चला गया। पूनम के कहने पर वह एक बार फिर यह देखने गया कि दीपक कही जिंदा तो नहीं रह गया। दीपक की मौत की पुष्टि होने पर इंद्र घर आ कर सो गया। पुलिस ने पूनम और इंद्र को गिरफ्तार उनकी निशानदेही पर खेत से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed