फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राजस्व टीम पर हमला, दो अमीनों सहित तीन घायल

राजस्व टीम पर हमला, दो अमीनों सहित तीन घायल

Fri, 11 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
राजस्व टीम पर हमला, दो अमीनों सहित तीन घायल
राजस्व टीम पर हमला, दो अमीनों सहित तीन घायल
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। खादर क्षेत्र के गांव शाहपुर रोड में न्यायालय देय के मांगपत्र अनुसार नायब तहसीलदार के नेतृत्व में वसूली करने गई संग्रह अमीनों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले में दो संग्रह अमीन एवं एक सहायक घायल हो गए। टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में चार नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बृहस्पतिवार सुबह नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा संग्रह अमीन आजाद सिंह, प्रमोद कुमार, छोटू राम, मनोज शर्मा, संग्रह चपरासी सतीश कुमार और चालक अमित के साथ कोर्ट देय की रकम करीब साढ़े छह लाख रूपए ब्याज सहित वसूलने गए थे। वह बकाएदार साजिद के पास पहुंचे और उससे बकाया जमा कराने को कहा। जमा करने से इंकार पर जब टीम ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वहां लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने टीम पर हमला बोल दिया। हमले में संग्रह अमीन मनोज कुमार, प्रमोद कुमार और चपरासी सतीश कुमार घायल हो गए। उन सबने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। राजस्व टीम ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। संग्रह अमीन आजाद सिंह की ओर से साजिद, माना, लियाकत, जुल्फा एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed