फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3.24 lakh looted from manager

मैनेजर से 3.24 लाख लूटे

Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
3.24 lakh looted from manager
मानकमऊ चौकी पर तहरीर देते पीके जैन और अन्य बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाइक सवार दो बदमाशों ने सिंडिकेट बैंक के मैनेजर को तमंचे से आतंकित कर 3.24 लाख रुपये लूट लिए। बैंक मैनेजर घंटाघर स्थित मुख्य शाखा से ग्राहकों के लिए कैश लेकर जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


मंगलवार को बैंक मैनेजर मदनपुरी कालोनी निवासी प्रवीण कुमार जैन ने सहारनपुर के घंटाघर स्थित सिंडिकेट बैंक की मुख्य शाखा से 3.24 लाख रुपये निकाले। प्रवीण कुमार के मुताबिक तीन लाख रुपये उन्होंने ग्राहकों को वितरित करने के लिए तथा 24 हजार रुपये अपने निजी खाते से निकाले।
विज्ञापन


उन्होंने रुपये एक रुमाल में लपेटकर अपने एक्टिवा की डिग्गी में रख लिए और करीब 10.20 बजे वह मुख्य शाखा से सफदलपुर शाखा के लिए निकल पड़े। साढ़े 10 बजे जब वह गंगोह रोड स्थित बितिया पुल के पास पहुंचे तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर एक्टिवा से उन्हें हटा दिया और चाबी निकाल कर डिग्गी खोल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्गी में रखे रुपये निकाल लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस और अपने बैंक अधिकारियों को दी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में प्रवीण कुमार जैन ने थाना कुतुबशेर में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि बैंक और उसके आसपास लगी वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है। 

बैंक से ही पीछे लग गए थे लुटेरे
सहारनपुर। मंगलवार को सनसनीखेज वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस के अनुसार बदमाश संभवत: सिंडिकेट बैंक की मुख्य शाखा से ही बैंक मैनेजर के पीछे लग गए और बितिया की पुलिया के पास सुनसान स्थान देखकर उन्हें रोक लिया।

एक बदमाश ने तमंचा उनके सामने तान दिया और कहा कि स्कूटर से चुपचाप उतर जा, दूर हटकर खड़ा हो जा, नहीं तो तुझे गोली मार दूंगा। तमंचा देख वह स्कूटर खड़ा करके चुपचाप उतरकर एक ओर हो गए। बदमाश ने स्कूटर में लगी चाबी निकाली और उससे स्कूटर की डिग्गी खोल ली। स्कूटर की डिग्गी में रुमाल में लपेट कर रखे 3.24 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने चाबी कुछ दूर जाकर फेंक दी, जिसे एक बच्चे ने लाकर उन्हें दी। 

नए नोट लूटकर ले गए बदमाश
सहारनपुर। बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि वह मुख्य शाखा से दो हजार रुपये के नोटों की एक गड्डी दो लाख रुपये की, शेष 24 हजार रुपये 100-100 के नोटों की गड्डी के थे। जिनमें दो गड्डिया 100-100 के नए नोटों की थीं।

मुंह लपेटे हुए आए बदमाश
सहारनपुर। बदमाश दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी से आए थे। दोनों बदमाशों ने चादर लपेट रखी थी और चादर से ही मुंह ढक रखा था, जिससे कोई उन्हें पहचान न ले।  बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि मुंह पर चादर लपेटे होने के कारण वह उन्हें पहचान नहीं सके। दोनों की उम्र करीब 20- 35 रही होगी।

हरपाली गांव में मिला बैग
सहारनपुर। पुलिस के अनुसार बैग गंगोह रोड के पास ग्राम हरपाली के जंगल से पड़ा मिला है। जिसमें बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार जैन के पहचान पत्र एवं अन्य कागज भी मिले है।

पांच मिनट में ही दिया वारदात को अंजाम
सहारनपुर। बदमाशों ने मात्र पांच मिनट में ही घटना को अंजाम दे दिया। सफदलपुर सिंडिकेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार जैन के स्कूटर को ओवरटेक कर बाइक रोकी। एक बदमाश फुर्ती से उतरा और तमंचा दिखाकर बैंक मैनेजर को धमकी देते हुए स्कूटर से हटा दिया। स्कूटर की चाबी निकालकर डिग्गी खोली और इससे पहले की बैंक मैनेजर कुछ समझ पाते एक ही झटके में नोट हाथ में लेकर बाइक से फुर्र हो गए। 

दगा दे गया डायल-100
सहारनपुर (ब्यूरो)। वक्त आया तो डायल-100 दगा दे गया। बैंक मैनेजर आधा घंटे तक 100 नंबर पर फोन मिलाते रहे। पहले तो फोन उठा ही नहीं, आधा घंटे बाद फोन मिला तो उधर से महिला कांस्टेबल की आवाज आई कि हम आपकी कोई सहायता नहीं कर सकते, पास के किसी थाना में जाकर अपनी तहरीर दें।

  पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी तब जाकर पुलिस ने जांच शुरू की। मैनेजर का कहना था कि डायल-100 तुरंत पहुंच जाती, तो बदमाश तभी पकड़ लिए जाते। पुलिस अधिकारियों के दावे डायल-100 को लेकर फेल हो गए।

फोन करते ही 5 मिनट के अंदर तुरंत सहायता दिए जाने का दावा करने वाली पुलिस के दावों की सिंडिकेट बैंक मैनेजर के साथ हुई लूट की घटना ने पोल खोल कर रख दी। सीओ सुनीति का कहना है कि उन्हें डायल-100 की लापरवाही के बारे में जानकारी मिली है।


इस बारे में लखनऊ स्थित डायल-100 के मुख्य कार्यालय को शिकायत की जाएगी। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्हें उम्मीद है कि बदमाशों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed