{"_id":"5c782ac2bdec22736a76a78c","slug":"21551379138-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखाकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू दिखाकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
चाकू दिखाकर दुष्कर्म का आरोप
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने दो लोगों पर चाकू से आतंकित कर धमकी देने, दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि वर्धमान कालोनी निवासी रजा के यहां पर उसका पति नौकरी करता था। आरोपी का यहां पर आना जाना था। नवंबर 2018 में आरोपी रजा उसके घर आया और जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। उसके बाद से उसे लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस कारण उसने मकान भी बदल लिया। महिला के मुताबिक 16 जनवरी को आरोपी रजा अपने एक अन्य साथी के साथ उसके दूसरे मकान पर भी पहुंच गया। उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसे आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले की शिकायत उसने देहात कोतवाली में एवं पुलिस अधिकारियों से भी की। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी रजा एवं उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।