फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा

Mon, 07 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

सहारनपुर। शादी का झांसा देकर एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने रिश्ता तोड़ते हुए उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपी सहित दो के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुुट गई है।

थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी एक युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के डेरा इलाहीपुरा निवासी युवक से उसकी जान-पहचान थी। युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती थी तो वह टाल-मटोल कर देता था। इस बारे में जब उसने परिजनों को बताया तो उसका रिश्ता युवक के साथ तय कर दिया गया। कुछ समय पूर्व वह युवक से मिलने उसके घर गई। आरोप है कि युवक ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अब युवती गर्भवती हो गई तो आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed