{"_id":"5b9573b4867a557ff666ab2e","slug":"21536521140-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमपाल ने फिर एक स्कूल प्रबंधक से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओमपाल ने फिर एक स्कूल प्रबंधक से मांगी रंगदारी
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पचास हजार के इनामी ओमपाल के गैंग ने एक बार फिर से देवबंद के एसवीएम स्कूल प्रबंधक के घर पत्र फेंक कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर उसे स्कूल में घुसकर गोली मारने की धमकी भी दी गई है।
ग्राम खटौली निवासी प्रशांत त्यागी का बचीटी गांव में एसवीएम जूनियर हाईस्कूल है। दो दिन पूर्व उनके घर में एक लेटर पड़ा हुआ मिला। कॉपी के एक पेज पर ओमपाल के नाम से पत्र लिखा गया। पत्र में प्रशांत से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। प्रशांत त्यागी के मुताबिक लेटर में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा है कि ओमपाल बोल रहा हूं तेरा बाप। 10 तारीख को खटौली नहर पर पांच लाख रुपये रात 9.30 बजे बैग में रख देना। अगर ज्यादा होशियारी दिखाई तो स्कूल में आकर गोली मार दूंगा। लेटर के अंत में ओमपाल गैंग लिखा हुआ है। प्रशांत ने बताया कि लेटर मिलने के बाद उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी ही। धमकी मिलने से उसका परिवार बुरी तरह सहमा हुआ है। घर से बाहर निकलने से भी परिजन घबरा रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
------------
पुलिस राज्य से बाहर बता रही, फिर भी भेज दिया पत्र
पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ओमपाल, विक्की और उसका गैंग जान बचाकर भाग रहा है। वह जिला तो क्या राज्य भी छोड़ चुका है। उसकी तलाश दूर-दूर तक की जा रही है, लेकिन पुलिस अधिकारियों के दावों की ओमपाल ने एक बार फिर से कलई खोल दी है। ओमपाल ने प्रशांत से रंगदारी मांग कर बताया है कि वह जिले में ही है।
विज्ञापन
------------------
-- एक माह में कर चुका है दो हत्याएं, तीन लूट
50 हजार का इनामी ओमपाल, विक्की और उसका गैंग एक माह में दो हत्याओं एवं लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। दो अगस्त को घर लौट रहे बड़गांव के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाष राणा का ओमपाल ने अपहरण करने के बाद फिरौती मांगी और फिर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद 29 अगस्त को सुबह रेडीमेड गारमेंट के एक व्यापारी के साथ लूट की और शाम को दुमझेड़ी के उस्मान एवं अरशद का अपहरण कर उनके घर से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में उस्मान की हत्या कर खेत में फेंक कर फरार हो गए। जिससे ओमपाल गैंग की जिले में दहशत बनी हुई है।
--------------
-- जांच के लिए टीम लगा दी गईं हैं
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। देवबंद पुलिस के साथ एसपी देहात को भी मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
-------